मुंबई। साहित्य एवं सामाजिक संस्था काव्यांजलि "एक अनूठा आरंभ" विश्व मंच विगत 16 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक चलने वाला ऐतिहासिक विश्व भर से सुप्रसिद्ध प्रवासी भारतीय साहित्यकारों की उपस्थिति में राष्ट्र के यशोगान के लिए एक अद्भुत एकल लाइव कार्यक्रम श्रंखला वंदे भारत के आयोजन का प्रारंभ हो चुका है।आयोजक संस्था के संस्थापक कवि दीपक शुक्ल ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप को बताया कि इस आयोजन के पीछे सहभागी संस्था के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक अशोक निर्दोष, अध्यक्ष अंजनी कुमार द्विवेदी एवं सह संस्थापक सुरेश फौजदार जिगर की अहम भूमिका है। संयोजक अशोक निर्दोष के आमंत्रण पर कई देशों से उत्कृष्ट प्रवासी भारतीय साहित्यकारों को वंदे भारत साहित्यिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। आमंत्रित साहित्यकारों में इटली से आरती बक्षी आरू के साथ संचालक सुरेश फौजदार जिगर, अशोक सिंह न्यूयॉर्क के साथ संचालक प्रमोद मिश्र निर्मल, सारिका फलोर-केन्या के साथ संचालक पूनम माहेश्वरी, विनीता तिवारी अमेरिका के साथ संचालक हरी नाथ शुक्ला हरी, संगीता चौबे पंखुड़ी कुवैत के साथ संचालक दीपक शुक्ला, वीणा सिन्हा अमेरिका के साथ संचालक सोहनलाल शर्मा प्रेम, मंजू श्रीवास्तव वर्जिनियां अमेरिका के साथ अशोक निर्दोष, जनाब अनीस अहमद जेद्दाह सऊदी अरब के साथ संचालक विनय शर्मा दीप एवं आरिफ अली जुबेल सऊदी अरब के साथ संचालक अंजनी कुमार द्विवेदी ने देशभक्ति गीतों एवं कविताओं से काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ विश्व मंच के पटल से फेसबुक पर ऑनलाइन काव्य पाठ करते हुए धमाल मचा दिया है। यह श्रृंखला अनवरत 31 दिसंबर 2022 तक चलने वाला है।
0 Comments