नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता के रूप में अमर रहेंगी सावित्रीबाई फुले–राम यादव


मुंबई। नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता और देश की पहली महिला शिक्षिका के रूप में सावित्रीबाई फुले अमर रहेंगी। विषम परिस्थितियों और सामाजिक विरोध के बावजूद उन्होंने जिस तरह शिक्षा की अलख जगाई, उसे लोग हमेशा याद करेंगे। महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद शिवसेना उप विभाग प्रमुख तथा युवा समाजसेवी राम यादव ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम की उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है।

Post a Comment

0 Comments