मुंबई। उत्तर प्रदेश विधानसभा के तीन बार अध्यक्ष रहे पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा महाराष्ट्र प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहा कि एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ स्व केसरीनाथ त्रिपाठी एक अच्छे लेखक और कवि भी रहे। उनकी पुस्तक संचयता केसरी त्रिपाठी को बहुत प्रशंसा मिली। हिंदी के साथ साथ अंग्रेजी विषय पर भी उनकी अच्छी पकड़ थी। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि केसरीनाथ त्रिपाठी के प्रभावशाली व्यक्तित्व और रचनात्मक कृतित्व को हमेशा याद किया जाता रहेगा। उनके दृढ़ निश्चय व्यक्तित्व को लोग हमेशा याद रखेंगे।
0 Comments