बीजेपी नेता जयप्रकाश सिंह की मां स्व फूलमती देवी की प्रार्थना सभा में पहुंचे गणमान्य


मुंबई। बीजेपी, उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह की माता स्व फूलमती देवी की प्रार्थना सभा (मातेश्वरी हॉल,भांडुप पश्चिम) में मुंबई तथा ठाणे जिला के अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की। सांसद मनोज कोटक, महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधान परिषद सदस्य राजहंस सिंह, विधायक रमेश कोरगांवकर , भाजपा नेता अमरजीत मिश्रा, समाजसेवी चित्रसेन सिंह, उत्तर भारतीय संघ  युवा अध्यक्ष संजय सिंह, आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह,  पूर्व नगर सेविका जागृति पाटील, पूर्व नगरसेवक गोपीनाथ पाटील, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और नेता , अनिल गलगली , सामाजिक संगठनों तथा पत्रकारिता जगत से अनुराग त्रिपाठी, सोनू श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, आदित्य दुबे, शिवपूजन पांडे, चंद्रवीर यादव, विनय शर्मा दीप समेत अनेक गणमान्य लोगों ने उपस्थित रहकर प्रार्थना सभा में भाग लेकर स्वर्गीय फूलमती देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Post a Comment

0 Comments