मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के कर्मचारियों अधिकारियों एवं कामगारों की यूनियन म्यु. मजदूर यूनियन मुंबई, म्यु. नर्सिंग पैरामेडिकल स्टाफ यूनियन,म्यु. इंजीनियरिंग एसोसिएशन मुंबई एवं समन्वय समिति के तत्वाधान में मंगलवार, 14 मार्च 2023 को महानगरपालिका मुख्यालय,मुंबई के सामने आजाद मैदान में महापालिका आयुक्त को भारी संख्या में मोर्चा निकालकर इशारा देते हुए पुरानी पेंशन बहाली का ज्ञापन सौंपा गया। जहां यूनियन के अध्यक्ष अशोक जाधव, सलाहकार एडवोकेट महाबल शेट्टी,सरचिटणीस वामन कविस्कर, कार्याध्यक्ष यशवंत देसाई, सरचिटणीस नर्सिंग त्रिशाला कांबले,इंजि. नवनाथ घाडगे कार्याध्यक्ष,उपाध्यक्ष रमेश देशमुख, चिटणीस शैलेंद्र खानविलकर, उपाध्यक्ष मंगेश पेडामकर,उपाध्यक्ष संदीप भरणकर,संगठक गौरव निंबालकर, प्रवीण कदम, मधुवंती चौहान व सक्रिय कार्यकर्ताओं में विनय कुमार शर्मा, भालचंद्र वाणी, रविंद्र पगारे, सुनील वाघमारे, संजीव गोलवणकर, किरण भेरे, सुनीत सावंत, आनंद शेट्टी के साथ संजय यादव,सुनील कर्पे, राजेश दुलगच, अमित शिंदे, भारती पेडणेकर, आशा पाटील, केतन कांबले, रूपाली राऊत, रूपाली लिपिक,वाजे असावरी, अंकिता कदम,प्रतिका गोरीवले, सुवर्णा कोसे,निना क्षीरगावकर, सरिता कासार, हेमलता डेकने, प्रियंका भोसले, कविता शिंदे,गरुण मैडम आदि उपस्थित थे। यूनियन के पदाधिकारियों सहित कामगार कर्मचारियों ने जोर-जोर से नारा लगाया कि एक मिशन जुनी पेंशन,लागू करें अन्यथा काम बंद आंदोलन हम शुरू करेंगे। पुरानी पेंशन बहाल न करके प्रशासन हम सभी के साथ अन्याय कर रही है। हजारों की संख्या में कामगार कर्मचारी एवं अधिकारी आजाद मैदान में प्रचंड मोर्चा के रूप में है देखे गए।
0 Comments