दहिसर में 18 मार्च को "फागुन बयार" स्नेह मिलन और सम्मान समारोह का आयोजन


 दहिसर । प्रसिद्ध सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था बयार का स्नेह सम्मेलन एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रम 18 मार्च को दहिसर में आयोजित किया गया है। 
  आयोजन समिति के वरिष्ठ समाजसेवी सूर्यकांत उपाध्याय ने  बताया कि गत कई वर्षों से लगातार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर समाज को जोड़ने और निरंतर साथ रहते हुए प्रगति करने के लिए प्रेरित करने का टीम "बयार" का प्रयास रहता है। जिसे समाज के लोगों का अथाह प्रेम और साथ मिलता रहता है। यही टीम बयार के लिए ऊर्जा का श्रोत भी है और उत्साह का कारण भी सतीश दूबे ने बताया कि टीम बयार द्वारा "फागुन बयार" का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा जिसमें बच्चों द्वारा गीत, नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ-साथ एक नामचीन ऑर्केस्ट्रा भी गीत संगीत प्रस्तुत करते हुए उस शाम को मखमली बना देगा। यह आयोजन दहिसर पूर्व के छत्रपति शिवाजी मार्ग पर स्थित आदित्य पार्क परिसर ( डी-विंग ) , मुरलीधर स्वीट्स के सामने होगा।   
     इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सूर्यकांत उपाध्याय, सीनियर जर्नलिस्ट अभय मिश्रा, सतीश दूबे, एडवोकेट अशोक मिश्रा, डॉक्टर बृजेश पांडे, अजित तिवारी,अनिल मिश्रा, अरविंद मिश्रा, उपेंद्र सिंह, संतोष मिश्रा,  अनुज अवस्थी, अशोक मिश्रा, रविंद्र उपाध्याय तथा प्रदीप मिश्रा विशेष मेहनत कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments