भारती संजीव श्रीवास्तव संत नामदेव पुरस्कार से सम्मानित


मुंबई। राम,कृष्ण एवं शिव के साथ करोड़ों देवी देवताओं की पावन पवित्र भरत भूमि पर विस्थापित संतों महात्माओं की धरती महाराष्ट्र के आंगन में मुंबई जैसे महानगर में साहित्य की सेवा कर रही शिक्षाविद, प्रशिक्षित शिक्षिका,समीक्षक, कवियत्री एवं उत्कृष्ट लेखिका श्रीमती भारती संजीव श्रीवास्तव को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा 2022-23 " उसका सूरज " के लिए विधा पुरस्कार संत नामदेव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।भारती संजीव श्रीवास्तव का जन्म 1968 में मुंबई में हुआ।आपने एम ए., एम एड., शोधार्थी (हिन्दी) मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई से किया।12 वर्ष मुंबई महानगरपालिका के भाषा विकास प्रकल्प में स्रोत व्यक्ति (शिक्षक प्रशिक्षक),पूर्व अभ्यास गट समिति सदस्य पाठ्यपुस्तक  निर्मिती एवं संशोधन मंडल  पुणे ,बालभारती 2015 से 2020 तक राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार सभा वर्धा में पाठ्यक्रम संबंधी कार्य, 'बालभारती' महाराष्ट्र बोर्ड , कक्षा पॉंचवीं प्रथम भाषा हिंदी में स्वरचित कविता का समावेश,ICSC,CBSC बोर्ड की पाठ्य पुस्तक 'मैथिली' की कक्षा चौथी में कहानी का समावेश तथा आपकी प्रकाशित समीक्षाऍं -1 - काव्य संग्रह - सपनों के करीब हों ऑंखें कवि - जयप्रकाश मानस (चिंतन दिशा),2- उपन्यास -  एक और द्रोणाचार्य - श्रीभगवान तिवारी (साहित्य का मसीहा)
3-  यात्रा वृत्तांत - देखा जो स्वप्न सबेरे - जीतेन्द्र पांडेय (जनहित इंडिया राष्ट्रीय पत्रिका, मानव निर्माण ऑनलाइन पोर्टल - नवप्रवाह .कॉम ),4- काव्य संग्रह - शाश्वत सुदामा - बाबूलाल तिवारी (दैनिक समाचार)5- काव्य संग्रह - कागज और कलम के बीच - बाबूलाल तिवारी (दैनिक समाचार), प्रकाशित पुस्तकें -एकल काव्य संग्रह - उसका सूरज- आर. के. पब्लिकेशन, मुंबई,साझा संकलन (काव्य संग्रह) - चार पीढ़ी के कवि- भारत प्रकाशन गुजरात,सह संपादन - "साहित्य का मसीहा'-  श्रीभगवान तिवारी,आपकी प्रकाशित कविताऍं नवभारत टाइम्स (मुंबई), कृति वसुंधरा (छत्तीसगढ़) में चार रचनाऍं, दोपहर का सामना (मुंबई) में कई कविताऍं, अमर उजाला,  क्राइम पॉइंट (मुंबई), मानव निर्माण (राष्ट्रीय पत्रिका) में कविताऍं प्रकाशित,रेवांत (लखनऊ) में पॉंच कविताऍं प्रकाशाधीन,प्रपत्र प्रस्तुति -'महादेवी वर्मा- एक दृष्टि' हिंदी क्लब ऑफ इलिनॉय, शिकागो (ऑनलाइन)रामचरितमानस में श्रवण कुमार का चरित्र चित्रण,वोल्गा से गंगा की नारी सत्ता,वोल्गा से गंगा की सुरैया (राजभाषा हिंदी प्रचार संस्थान, मुंबई),स्वतंत्रता संग्राम में हिंदी का योगदान-  महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी एवं वैदिक दर्शन प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में।आपके प्रकाशित शोध पत्र निराला काव्य में नारी- अक्षरवार्ता, स्वतंत्रता प्राप्ति तक भारतीय संस्कृति का शिक्षा में अवदान - अक्षरवार्ता तथा आपको सम्मान के रुप में शिक्षा मंत्री माननीय श्री विनोद तावडे द्वारा पाठ्य पुस्तक निर्मिती हेतु 'प्रशंसा पत्र',वर्ष 2017-18 हेतु 'महापौर आदर्श शिक्षिका ' सम्मान,2018  " वैदिक हिंदी प्रतिष्ठान मुंबई द्वारा 'शिक्षा रत्न ' सम्मान,2020 'रोटरी क्लब ऑफ मुंबई वेस्ट कोस्ट' द्वारा 'Nation Builder ' पुरस्कार, 2020 'निर्भय दूत 'संस्था द्वारा 'कोरोना योद्धा सम्मान',2020 'अग्निशिखा मंच' द्वारा 'गार्गी सम्मान',श्रेष्ठ अध्येता प्रमाणपत्र (अक्षर वार्ता पत्रिका द्वारा)।आपके द्वारा अन्य गतिविधियॉं-हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार प्रसार के लिए महानगर पालिका हिंदी शालाओं  के शिक्षकों के अध्यापन में सहयोग हेतु वितरित पुस्तकें,स्वरचित कहानी की पुस्तक,कविता संग्रह का संकलन,मुहावरों और कहावतों पर कृति पुस्तिका और मुहावरों  की कहानी पुस्तिका लेखन,महानगर पालिका हेतु 'भूकंप और आग से सुरक्षा व सावधानियाँ  ' विषय पर हिंदी पुस्तिका का अनुवाद लेखन, साईं बाबा की आरती ' कैसेट के लिए 12 आरतियों का अनुवाद जैसे सैकड़ों उत्कृष्ट लेखन कार्य किया है। साहित्यकार,कवि, लेखक एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने बताया कि उक्त सराहनीय और सम्माननीय कार्य हेतु मुंबई महानगर के साहित्यकारों एवं साहित्यिक संस्थाओं ने कोटि कोटि बधाइयां शुभकामनाएं दी है।

Post a Comment

0 Comments