जौनपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय के निर्देशानुसार आज वाराणसी मंडल के अंतर्गत स्थित जौनपुर जिला की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सुधीर सिंह ( विद्रोही) को जिलाध्यक्ष जौनपुर, विजय प्रकाश द्विवेदी को मंडल उपाध्यक्ष (वाराणसी), श्रीमती सावित्री देवी /पत्नी ओमप्रकाश यादव को जिला उपाध्यक्ष (जौनपुर), श्रीमती अनीता देवी /पत्नी संजय गौतम को जिला सचिव जौनपुर, सुधीर कुमार द्विवेदी को जिला सलाहकार जौनपुर नियुक्त किया गया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जे पी दुबे ने सभी लोगों को नियुक्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दी।
0 Comments