वरिष्ठ समाजसेवी डॉ संतराम शर्मा को दी गई श्रद्धांजलि


जौनपुर। जनपद के जमालपुर बाबतपुर रोड स्थित भोड़ा (अनेई) सिकरौर गांव के सम्मानित सदस्य,समाज के उत्कृष्ट व्यक्तित्व के धनी एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर संतराम शर्मा का निधन विगत 31 मार्च 2023 को पैतृक आवास पर हुआ। डॉक्टर साहब के छोटे भाई राम सजीवन शर्मा एवं उनके पुत्र डॉक्टर विनोद कुमार शर्मा के संयोजन में श्रद्धांजलि सभा गुरुवार दिनांक 13 अप्रैल 2023 को रखी गई जिसमें जनपद जौनपुर,वाराणसी, प्रयागराज,आजमगढ़,सुल्तानपुर,भदोही और मिर्जापुर से समाज के सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि दी गई। डॉ विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि मुंबई से राष्ट्रीय कवि,लेखक,समाजसेवी एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,वरिष्ठ समाजसेवी बच्चन शर्मा, भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के संस्थापक,अध्यक्ष दिनेशचंद शर्मा,सुरेंद्र शर्मा,गीतकार,समाजसेवी रविंद्र कुमार शर्मा दीप,विकास भवन जौनपुर बड़े बाबू,समाज सेवी रविंद्रनाथ शर्मा,राजेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी पन्ना लाल शर्मा,युवा नेता भारतीय जनता पार्टी,जिलामंत्री वाराणसी फौजदार शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments