भदोही। गोपीगंज नगर के पड़ाव पर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी दम्पत्ति का भव्य स्वागत किया गया। दम्पति महामहिम राष्ट्रपति से मिलने के बाद नई दिल्ली से कोलकाता वापस जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जनपद निवासी सुबो चक्रवर्ती और उनकी पत्नी बीते 25 जनवरी से पैदल यात्रा करते हुए 18 मार्च 2023 को करीब 1500 किलोमीटर पैदल यात्रा करके नई दिल्ली पहुंचे। और 10 अप्रैल 2023 को महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से अपने 38वें जन्मदिन के मौके पर मुलाकात भी की। दम्पत्ति गंगा नदी को स्वच्छ बनाने, पर्यावरण को संरक्षित करने की मुहिम को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए पैदल यात्रा की। और राष्ट्रपति से मिलकर अपना संदेश दिया और मांग भी की। सुभो चक्रवर्ती ई रिक्शा चलाते है जबकि उनकी पत्नी बाजार चलाती है। दम्पत्ति जब नई दिल्ली जा रहे थे तब भी भदोही के गोपीगंज में स्वागत किया गया था और जब राष्ट्रपति से मुलाकात करके वापस अपने घर लौट रहे थे तब भी स्वागत किया गया। सुभो चक्रवर्ती ने पदयात्रा के दौरान तमाम लोगों के सहयोग का आभार जताया तथा लोगों को नदी, तालाब, वन, पेड़ समेत तमाम प्राकृतिक चीजों के संरक्षण करने की मांग की। गोपीगंज में चक्रवर्ती दम्पत्ति का स्वागत करने वालों में समाजसेवी विष्णु कांत पाण्डेय उर्फ राजू ,शिव विजय पाठक, सिंटू शुक्ला, पत्रकार संतोष कुमार तिवारी, पत्रकार अंकित पाण्डेय, अंकित पाठक, शिवम सेठ, महेश मौर्या, सर्वोदय पाण्डेय, योगेश तिवारी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
0 Comments