मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका जी/दक्षिण विभाग के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विरेन्द्र वि. मोहिते एवं कीटक नियंत्रण अधिकारी श्री प्रशांत कांबले के आदेशानुसार कीटक नियंत्रण विभाग के समन्वयक रोहिदास भोजने अपने सहयोगी कर्मचारियों एवं सर्वेलेंस विभाग के समन्वयक सुनिल मोरे अपने सहयोगी अन्वेषक विनय कुमार शर्मा के साथ ठीक उसी प्रकार आर.सी.एच. स्वास्थ्य केंद्र के सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रज्योत चौहान अपने विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर मलेरिया की रोकथाम के लिए अपने कदम को आगे बढ़ाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीडीडी चाल वर्ली मुंबई एक ऐसा एरिया है जहां चारों तरफ इमारत बांधकाम चल रहा है, बांधकाम परिसर में पानी जमा होता है जहां मलेरिया एवं डेंगू के मच्छर जन्म लेते हैं वे मनुष्य को काटते हैं तो मनुष्य बीमार होकर परेशान हो जाता है,कभी कभी मलेरिया का पैरासाइट मनुष्य के शरीर में अत्यधिक बढ़ जाता है और प्लेटलेट्स कम होने की वजह से उसकी मृत्यु भी हो जाती है। उक्त बीमारी से बचाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र ने सराहनीय कदम उठाया है जिससे वहां के रहिवासी इस कार्य की सराहना की।
0 Comments