मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में रविवार दिनांक 4 जून 2023 को संस्था के संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी एवं सह-संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही के मार्गदर्शन में कवि सम्मेलन का आयोजन ऑनलाइन किया गया। संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि संचालन संस्था की सक्रिय पदाधिकारी श्रीमती नूतन सिंह एवं श्रीमती सीमा नयन ने किया।समारोह एकल काव्य पाठ एवं समूह कवि सम्मेलन के रूप में संपन्न हुआ।आमंत्रित साहित्यकारों में पूनम मणि त्रिपाठी देवरिया उत्तर प्रदेश,विशाल मिश्रा लखनऊ उत्तर प्रदेश ने एकल काव्य पाठ किया तथा सामूहिक कवि सम्मेलन में संतोष कुमार शर्मा गोरेगांव मुंबई,बृजेश कुमार वर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश,श्रीमती कांति सिंह सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश,रंजना मलिक ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश,कवियत्री सुमन झा गोरखपुर उत्तर प्रदेश,रामसनेही कनौजिया स्नेही नागपुर महाराष्ट्र,जयप्रकाश शर्मा नागपुर महाराष्ट्र एवं कवियत्री स्वराक्षी स्वरा खगड़िया बिहार मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अपनी-अपनी विधाओं में काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।प्रसारण यूट्यूब रागिनी की दुनिया लाइव पेज से किया गया।अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सम्मान पत्र देकर सभी को सम्मानित किया।
0 Comments