हिन्द फाऊंडेशन के तत्वाधान में जगह जगह किया गया वृक्षारोपण

भदोही। हिन्द फाऊंडेशन के तत्वाधान में आज निर्मला देवी इंटर कालेज व विद्या पब्लिक स्कूल ने कई सार्वजनिक जगहों पर वृक्षारोपण किया गया।
संस्था के अध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि"मानव जीवन को सतत स्वस्थ और सुखी बनाने के लिए प्रकृति तथा पर्यावरण का संरक्षण आवश्यक है। अच्छे वातावरण में ही जीवों का बेहतर विकास हो सकता है। संस्था की उपाध्यक्षा तनु पाण्डेय ने कहा की पर्यावरण संतुलन स्थापित करने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शुद्घ वातावरण के लिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए। मानव एवं प्रकृति एक-दूसरे के पूरक हैं। हम प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रकृति पर आश्रित हैं। प्रकृति के बिना हमारा अस्तित्व सम्भव नहीं। प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। धरती को हरा-भरा रखने एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक है। वातावरण को शुद्घ रखने के लिए पौधारोपण भी किया जाना जरूरी है।और कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है।  उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं, वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती हैं। चाहे कोई भी दवा हो, कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वनस्पतियों से जुड़ी हुई होती है।
सचिव हरिकिशन शुक्ला ने कहा कि पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण होते हैं। उनसे ही मनुष्य का जीवन आगे बढ़ता है। इनके अभाव में जीवन संभव नहीं है। जिस मौके पर रक्षिता पाण्डेय,राकेश पाण्डेय ,विनोद पाण्डेय,राजेश पाण्डेय, अंकित  गिरी, प्रीति कश्यप, पूजा मौर्य,अर्चना सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments