जौनपुर/उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक रहे जगमोहन यादव के छोटे भाई अपर पुलिस अधिक्षक सुधाकर यादव का ५७ वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन पर उनके पैतृक गांव तरहटी में हो गया। सुधाकर यादव के निधन की सूचना पर पूरा जिले का प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा और अपनी श्रद्धांजलि दी। सुधाकर यादव की प्रारंभिक शिक्षा गांव से एवं प्रयागराज विश्वविद्यालय के छात्र के रूप में उन्होंने मास्टर डिग्री हासिल की। उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में नोएडा, मिर्जापुर,चंदौली में बतौर पुलिस उपाधिक्षक एवं अपर पुलिस अधिक्षक के रूप में कार्य किया। वाराणसी एस.पी.सिटी रहे सुधाकर यादव कई भाषाओं के जानकार थे। दर्शन,समाजशास्त्र,मनोविज्ञान आदि विषयों में परास्नातक सुधाकर यादव को हृदयघात उनके रात्रि सोने के बाद उनके गांव प्रवास के दौरान हुआ। उनके बड़े भाई ब्लाक प्रमुख रहे बृजलाल यादव ने आनन फानन में स्थानीय मुगरा बादशाहपुर विजय नार्शिग होम ले गये जहा उनको मृत घोषित कर दिया। सुधाकर यादव के निधन की खबरे जैसे सोसल मीडिया पर फैली तो जिलाधिकारी जौनपुर, पुलिस अधिक्षक जौनपुर,विधायक विजमा यादव,पंकज पटेल,पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव समेत पीएसी फतेहपुर से कमांडेट समेत स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के लोग उपस्थित हो गये। सुधाकर यादव के मानने वाले हजारों लोगों से पूरा घर भर गया। पुलिस के जवानों ने गार्ड आफ आनर और मातमी धुन बजाकर सुधाकर यादव के पार्थिव शरीर को वाराणसी अंतिम क्रिया हेतु प्रस्थान किया। सुधाकर यादव के रूप में तरहटी ही नही आस पास के मेधावी प्रतिभा की जो रिक्तिता हुई है उसे पूरी नही की जा सकती है। अपर पुलिस अधिक्षक सुधाकर यादव से जुड़े हजारों लोगों के अपने संस्मरण है। गांव के अपने इसराजी देवी विद्यालय जी १२ तक पिछले बीस वर्षो से संचालित था उसको सुधाकर यादव ने सीबीएसई पैटर्न का शुरू किया। तीन नई इमारतों का निर्माण भी हुआ जो आखिरी चरण में है। बड़े सुलझे हुये अधिकारी के रूप में सुधाकर यादव की पहचान उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में रही है। सुधाकर यादव के पीछे भाई,भाभी,पत्नी,पुत्र,भतीजे आदि का भरा पूरा परिवार है। अपर पुलिस अधिक्षक सुधाकर यादव के आकस्मिक निधन पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी,उत्तर प्रदेश को. आप. लि.के निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी, भायंदर सत्ता के संपादक राजदेव तिवारी,भारत संचार निगम के निदेशक भरत तिवारी,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विद्याधर शुक्ला,राजेश पांडेय, समदरिया सेवा समिति के अध्यक्ष डा.विनोद सरोज,सचिव अमित दुबे,पत्रकार अनिल नरेंद्र उपाध्याय,समाजसेवी रमाकांत यादव,राजेंद्र यादव,राजेश गिरी,समाजवादी पार्टी के युवानेता मो.कैफ (सल्लू),साबिर बाबा,विनय यादव,कृपा शंकर यादव ने अपनी संवेदना प्रकट की है, एवम सुधाकर यादव को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
0 Comments