मुंबई।साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के पटल से ऑनलाइन वर्चुअल ब्रॉडकास्ट के माध्यम से रविवार दिनांक 24 जुलाई 2023 को ग़ज़ल संध्या का कार्यक्रम रखा गया जहां गज़लकारों द्वारा ग़ज़लों की बौछार हुई। जिसकी अध्यक्षता उत्कृष्ट साहित्यकार एवं समीक्षक अवनीश कुमार दीक्षित नवी मुंबई ने की। विशिष्ट रुप से गजलकारों में मुंबई से नवीन जोशी नवा, हरदोई उत्तर प्रदेश से सरिता बाजपेई साक्षी, महेश्वर मध्य प्रदेश से प्रज्ञा देवले एवं वाराणसी उत्तर प्रदेश से वरिष्ठ गजल कार कुतुबुद्दीन वासिफ बनारसी मुख्य रूप से उपस्थित थे।संस्था के मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि संयोजन संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने की। मंच का संचालन संस्था की संयोजिका सीमा नयन ने की तथा तकनीकी सहयोग सचिव धीरेंद्र वर्मा धीर ने की।गजल संध्या के अंत में संस्था द्वारा सभी उपस्थित साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
0 Comments