मुंबई। 'ठाकुर समाज को संगठित एवं शक्तिशाली बनाने के ध्येय से गत दिनों ठाकुर महासभा के राष्ट्रीय प्रभारी जितेंद्र सिकरवार ने अजित सिंह को ' ठाकुर महासभा' के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। अजित सिंह की नियुक्ति में ठाकुर महासभा' के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र बहादुर सिंह की अहम् भूमिका मानी जाती है। बता दें' कि ठाकुर महासभा' एक अत्यंत गतिशील, विकासोन्मुख संगठन है, जो देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित, क्षत्रियों के साथ - साथ समाज के हर तबके के उत्थान के लिए कार्यरत है। मूल रूप से जिला जौनपुर के निवासी , ठाकुर अजित सिंह का परिवार मुंबई में ८ दशकों से रह रहा है। हिंदी के जाने पर विद्वान प्रोफेसर स्वर्गीय डॉक्टर आद्याप्रसाद सिंह, जो मुंबई यूनिवर्सिटी में भाषा विज्ञानं के पी. एच. डी के गाइड, एवं ‘हिंदुस्तानी प्रचार सभा’ के डायरेक्टर थे, उनके सुपुत्र हैं। ठाकुर अजित सिंह नें इंजीनियरिंग, एम. बी. ए और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इन्वेस्टमेंट एंड टैक्स प्लानिंग जैसी उच्च शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने एच. यस. बी. सी, मैक्स न्यूयॉर्क लाइफ , एच. डी. ऍफ़. सी सिक्योरिटीज , ज़ेरॉक्स मोदीकार्प , हियूज टेलीकॉम जैसी कई अंतराष्ट्रीय और घरेलू संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है। वे कैपिटल मार्किट के जाने -माने विशेषज्ञ और एक सफल बिजनेसमैन हैं।
इसके अलावा सिंह, ‘मुंबई काँग्रेस के इन्वेस्टर एवं कंस्यूमर प्रोटेक्शन सेल’ के चेयरमैन हैं। वे मुंबई काँग्रेस के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के ईशान्य मुंबई के जिला अध्यक्ष होने के साथ -साथ ‘राष्ट्रीय एकता संघ’ के महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष भी हैं। गवर्नमेंट ऑफ़ महाराष्ट्र नें उन्हें ‘स्पेशल एग्जीक्यूटिव अफसर’ नियुक्त किया है। ठाकुर अजित सिंह ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि हम 'ठाकुर महासभा' के प्रचार , प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे , और प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि रामायण और महाभारत काल से क्षत्रिओं ने समाज के हर घटक , तबके और सभी धर्मों का सम्मान किया है , और समाज को दुष्टों के भय से मुक्त किया है। हमको इसी परंपरा को आगे बढ़ाना है; हम सब एक हैं।
0 Comments