मुंबई। देश के जाने-माने समाजसेवी एम्पल मिशन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल काशी मुरारका ने आज देश के पूर्व गृहमंत्री तथा महाराष्ट्र से तीन बार मुख्यमंत्री रहे सुशील कुमार शिंदे से उनके निवास स्थान बांद्रा ,पाली हिल पर मुलाकात की। उन्होंने अपने द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा लिखी हुई पुस्तक उन्हें भेंट की। साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्यों के उद्देश्य हेतु कुछ विषयों पर उनसे चर्चा की। अनिल मुरारका द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए सुशील कुमार शिंदे ने उनके सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें बधाई दी।
0 Comments