मुंबई के 100 मंदिरों में जलाभिषेक करेगा उत्तर भारतीय मोर्चा
मुंबई। चौपाल की सफलता के बाद बीजेपी उत्तर भारतीय मोर्चा, पवित्र श्रावण मास में मुंबई के 100 शिव मंदिरों में ’शिव की भक्ति’ कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि। श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। देश के सभी शिव मंदिरों में चल रही पूजा अर्चना को देखते हुए भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ने ध्वजवाहक के रूप में मुंबई के विभिन्न स्थानों पर स्थित 100 शिव मंदिरों में शिव की भक्ति नामक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में प्रथम चरण के तहत शिव मंदिरों में सुबह जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया जाएगा। उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा भक्तों के लिए इससे जुड़ी सारी व्यवस्था की जायेगी। दूसरे चरण के रूप में महिलाओं द्वारा शिव चर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तीसरे चरण के रूप में शिव संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत गायकाें द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए सारी तैयारियां की जा रही है और उन्हें पूरा भरोसा है कि चौपाल की तरह शिव की भक्ति कार्यक्रम भी उत्तर भारतीय समाज के लिए प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक होगा। सायन स्थित पुरातन शिव मंदिर में मुंबई अध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार द्वारा आज इसकी औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर विधायक प्रसाद लाड, जयप्रकाश सिंह, मुंबई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। आज मुंबई के 50 से अधिक स्थानों पर इसका सफल आयोजन किया गया।
0 Comments