मुंबई। घाटकोपर पूर्व तिलक रोड़ पर स्थित भब्य दिब्य भगवान तिरुपति बालाजी के मंदिर में प्रभु को छप्पन प्रकार के अद्भुत स्वादिस्ट सुगंधित भोंग चढ़ाया गया है जिसका वितरण 9 तारीख मंगलवार को भक्तों में वितरित होगा मंदिर के मठाधीस मुख्य पुजारी आचार्य 1008 महामंडेलश्वर श्री धरणीधराचार्य जी महाराज के सानिध्य में प्रत्येक वर्ष की तरह भगवान को छप्पन प्रकार का महाभोग लगाकर उन्हें समर्पित किया जाता है आचार्य जी ने बताया कि यह कहानी उस समय का है जब भगवान श्री कृष्ण ने वृंदावन में ईंन्द्र के प्रकोप से पूरा गोकुल धाम बरसात के प्रलय से डूब रहा था तभी भगवान कृष्ण ने गोकुल वासियो की रक्षा के लिए अपने कानी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत धारण करके उसके नीचे सभी गायो ,ग्वालों और जीव की रक्षा सात दिन तक करते हुए इंद्र के अहंकार को तोड़ा था आचार्य जी ने कहा कि उस सात दी के गोवर्धन धारण करने से भगवान ने कुछ खाया नही था आठवें दिन भगवान को यशोदा मैय्या ने उन्हें प्रति दिन की भांति जोड़कर एक ही दिन ही 56 प्रकार का भोंग आठ दिन का सन्ति खिलाया जिसके वजह से भगवान को आजतक इसी तरह श्रावण ,अधिकमाह में श्री कृष्ण स्वरूप भगवान तिरुपति बालाजी को छप्पन प्रकार का महाभोग लगाया जाता है आठ दिन तक भगवान के दर्शन ,सवालाख तुलसी से भगवान का सहस्त्र नाम से अभिषेक भी आचार्य धरणीधराचार्य जी के द्वारा 11ब्राम्हणों के मंत्रोचारण से किया जाता है भगवान का दर्शन करने पहुंचे स्थानिक विधायक पराग शाह, श्री रामलीला उत्सव समिति पार्क साईट के अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ल, बीजेपी कार्यकर्ता व सोमैया कालेज के प्रोफेसर डॉ विनोद त्रिगुणायत, ने भी दर्शन का लाभ लिया भगवान के 56 भोग का दर्शन का सभी भक्तो ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किए और महाराज जी के द्वारा चंद्रशेखर आर शुक्ल को शाल देकर सम्मानित किया गया तथा महाराजी का आशीर्वाद प्राप्त किए साथ में पत्रकार पवन पाठक पत्रकार आदेश कुमार मिश्र अवधेश तिवारी रामतीरथ शर्मा सहित हजारो भक्त गण आठ दिन तक भगवान का दर्शन का लाभ प्रसाद लेकर अपने को आनन्दित कर रहे है।
0 Comments