विधायक गीता जैन के खिलाफ मनसे का विरोध प्रदर्शन


भायंदर। स्वरसामाज्ञी लता मंगेशकर थिएटर में एक मराठी नाटक को लेकर विधायक गीता जैन द्वारा की गई बदसलूकी तथा झगड़े को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने आज बुधवार को शाम करीब 6 बजे इंद्रलोक नाका क्षेत्र में विधायक गीता जैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद मनसे ने यह चेतावनी भी दी कि अगर जैन द्वारा दोबारा किसी मराठी व्यक्ति या मराठी भाषा का अपमान किया गया तो मनसे इसे बर्दाश्त नहीं करेगी. जैन के खिलाफ नारे लगाते हुए पैदल रैली भी निकाली गई। स्थानीय पुलिस के कारण वे विधायक जैन के सामने विरोध प्रदर्शन नहीं कर सके। मनसे शहर अध्यक्ष हेमंत सावंत ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे दोबारा अपमान करेंगी तो मनसे शांत नहीं बैठेगी। इस अवसर पर भारी संख्या में मनसे पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments