मुंबई। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने मुंबई के प्रखर अधिवक्ता डॉ सतीश चंद्र श्रीवास्तव को राष्ट्रीय मंत्री के पद पर नियुक्त किया है। भगवान श्री कृष्ण के अनन्य भक्त श्रीवास्तव को मिले इस सम्मानजनक पद के लिए भारी संख्या में लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक तथा पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हुए कहा कि डॉ सतीश चंद्र श्रीवास्तव खुद भगवान श्री कृष्ण के उपासक हैं, इसलिए कृष्ण भक्तों को कभी निराश नहीं करेंगे। उनको यह पद दिए जाने से मुंबई वासियों का गौरव बढ़ा है। इस अवसर पर पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट सुरेंद्र यादव, यादव संघ मुंबई के पूर्व उपाध्यक्ष हरीश यादव पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय महासचिव सभाजीत यादव, राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार यादव समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।
0 Comments