नालासोपारा (संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वसई विरार जिला के 'प्रचार प्रमुख' के पद पर -मनोज बारोट की नियुक्ति की गई है, जिसका सभी भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया है। यह नियुक्ति उनकी वर्षों की पार्टी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए वसई विरार जिला भाजपा के अध्यक्ष- महेन्द्र पाटिल ने की है। भाजपा के कर्मठ नेता मनोज बारोट पार्टी के सशक्त व सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ ही साथ सामाजिक स्तर पर भी जनता के हितार्थ संघर्ष करते रहे हैं। क्षेत्र में व्याप्त सड़क, पानी, बिजली, सार्वजानिक निर्माणों में मनपा ठेकेदारों द्वारा किये गये भ्रष्टाचारों का पर्दाफाश ही नहीं संघर्ष भी किया है। 'प्रचार प्रमुख" वसई विरार जिला भाजपा के रूप में मनोज बारोट की नियुक्ति से पार्टी का विकास व लोकप्रियता तेजी से होगी, ऐसा कई भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कहा है।
0 Comments