प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलकर ही विश्व का कल्याण – डॉ मंजू लोढ़ा

मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच की मासिक बैठक का आयोजन लोढ़ा कास्टएरिया में संपन्न हुआ। बैठक में करीब 50 महिलाओं ने भाग लिया। इस बार बैठक का विषय था– प्रभु श्री राम । महिलाओं ने प्रभु श्री राम के विषय में आकर्षक प्रस्तुति की। ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच की संस्थापक अध्यक्ष डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि भारत की संस्कृति को जानने के लिए भगवान श्री राम को जानना अति आवश्यक है। भगवान श्री राम के आदर्श विचारों और उनके जीवन से आज पूरा विश्व प्रेरणा ले रहा है। उनके आदर्शों पर चलकर के ही विश्व शांति और विश्व कल्याण संभव है। यह काव्य मंच पिछले 14 वर्षों से चल रहा है। इससे जुड़ी सारी महिलाएं गृहिणी हैं।

Post a Comment

0 Comments