रानीगंज । तहसील क्षेत्र के बरहदा निवासी पंकज मिश्र द्वारा उनके पिता स्व. शंकर प्रसाद मिश्र की पुण्य स्मृति में क्षेत्र में कंबल वितरण का कार्य निरंतर चल रहा है| ठंड के दिनों में कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिलखिला उठे|
रविवार को क्षेत्र के कैलीडीह, बसिरहा, हरपुर सौंध, जगतपुर, महमदपुर पाली, नारायणपुर खुर्द, केवरा कला खुर्द, परमाकापुरा गांव के जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण किया गया| कार्यक्रम में उपस्थित फतनपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि समाज के लोगों को आपसी सौहार्द बनाये रखना चाहिएl सामाजिक एकता ही सबसे बड़ी समाजसेवा हैl उन्होंने प्रशासनिक सेवा के प्रति लोगों को अश्वस्त कियाl कार्यक्रम के आयोजक पंकज मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना है| हर जरूरतमंद लोगों तक कंबल पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा महीनों मेहनत करके सूची बनाई जाती है| बावजूद इसके भी अगर कोई पात्र व्यक्ति वंचित रह जाता है तो उसे गांवो में जाकर कंबल प्रदान करते हैं| हम सब मिलकर समाज के लिए जो बन पड़े वह सहयोग करें| उन्होंने बताया कि कंबल वितरण का कार्यक्रम क्षेत्र में कई दिनों से चल रहा हैl आज लगभग एक हजार लोगों को कंबल प्रदान किया गयाl यह कार्यक्रम पिछले 20 वर्षों से लगातार चल रहा है| इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश पटेल, प्रबंधक बृजेश यादव, प्रधान महेंद्र सिंह, सुरेंद्र तिवारी, प्रधान सुनील पटेल, बीडीसी हरीलाल यादव, पूर्व प्रधान राजू मिश्र, पूर्व प्रधान श्याम नारायण गौतम, पूर्व प्रधान पंचदेव सहित लोग मौजूद रहेl कार्यक्रम कई अध्यक्षता सोनू पटेल व संचालन सूरज त्रिपाठी ने कियाl
0 Comments