नालासोपारा (संवाददाता)। उत्तर भारतीय विकास मंच द्वारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस महोत्सव 2024 एवं सम्मान समारोह का 24 जनवरी 2024 को सायं 5 से रात 10 बजे तक 'बालाजी हॉल' रश्मि रिजेन्सी-2, पीएनबी बैंक लेन, फायर ब्रिगेड के पीछे, लिंक रोड, नालासोपारी (पूर्व) = 401209 में किया गया है।
समारोह की अध्यक्षता- चंद्रकांत त्रिपाठी (पूर्व मंत्री महाराष्ट्र शासन), मार्गदर्शन- डॉ. ओमप्रकाश दुबे एवं व्यवस्थापन महोत्सव के मुख्य व्यवस्थापक व संयोजक उत्तर भारतीय विकास मंच के अध्यक्ष- नागेन्द्र तिवारी हैं। मुख्य अतिथि स्थान पर राजेन्द्र गावित-(सांसद,पालघर लोकसभा), विलास तरे (पूर्व विधायक- बोइसर), आनंद दुबे (राष्ट्रीय प्रवक्ता - शिवसेना उध्दव गुट) एवं श्रीमती रानी द्विवेदी (प्रदेश सचिव भाजपा, महाराष्ट्र) की उपस्थिति अपेक्षित है।
संस्था द्वारा विशेष सम्मान रूपेश जाधव (पूर्व महापौर-वविशम) व मूरजी पटेल (पूर्व नगरसेवक एवं महामंत्री उत्तरपश्चिम जिला भाजपा)को तथा उत्तर भारतीय रत्न पुरस्कार- सरेश प्रजापति (उद्योगपति-वसई-विरार व अध्यक्ष- दक्षफाउण्डेशन) एवं सतीश सिंह (संचालक-आइडियलस्कूल व भवन निर्माता) को प्रदान किया जाएगा। अन्य अतिथियों में राजन नाईक (नालासोपारा विधान सभा चुनाव प्रमुख भाजपा), पंकज मिश्र (भाजपा नेता व उद्योग पति), भरत राजपूत (जिला अध्यक्ष भाजपा पालघर), महेन्द्र पाटिल (जिला अध्यक्ष भाजपा वसई विरार), नवीन दुबे (शिवसेना-वसई विरार), मनोज पाटिल (चुनाव प्रमुख बसई विधान सभा) पंकज देशमुख (जिला प्रमुख शिवसेना यूबी टी.) एवं वैभव पाटिल (पूर्व नगरसेवक बवीआ) के उपस्थित रहने की अपेक्षा है।
उपस्थित जनों के मनोरंजनार्थ लोक गायक द्वय - शशिकांत मिश्र व सुश्री अंजलि पाठक की भी उपस्थिति रहेगी। समारोह में पधारे समस्त जनों के लिये उत्तर भारतीय स्वादिष्ट व्यंजन-लिट्टी-चोखा की भी भव्य व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम का संचालन दिनेश त्रिपाठी की मधुर एवं ओज पूर्ण बाणी में किया जाने वाला है। महोत्सव के संयोजक एवं व्यवस्थापक-नागेन्द्र तिवारी ने समस्त नागरिकों को उपस्थित रहकर महोत्सव शोभा बढ़ाने की अपील की है
0 Comments