महाराष्ट्र ड्रीम अचीवर अवॉर्ड नाइट का आयोजन 9 फरवरी को मुंबई में होगा

 मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कला, संस्कृति और सामाजिक सरोकार के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रमुख संस्था *स्नेहा इवेंट एन्ड मैनेजमेंट्स* द्वारा *महाराष्ट्र ड्रीम अचीवर अवॉर्ड* के दूसरे सीज़न के भव्य पुरस्कार समारोह का आयोजन आगामी 9 फरवरी, 2024 को मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में किये जाने का निर्णय लिया गया है।
     यह जानकारी देते हुए स्नेहा इवेंट एन्ड मैनेजमेंट्स संस्था के डायरेक्टर और समारोह के संयोजक विष्णु मिश्रा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में व्यापार, उद्योग, टीवी, सिनेमा, शिक्षा, कला, संस्कृति, मीडिया, जनसम्पर्क, मनोरंजन, चिकित्सा, खेलकूद, समाजसेवा एवं राजनीति के क्षेत्रों में असाधारण योगदान देकर अपने सपनों को साकार करने वाले पॉंच राज्यों के कुल 25 उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि स्नेहा इवेंट एन्ड मैनेजमेंट्स संस्था द्वारा 201 गरीब बच्चों को गोद लिया गया है और उनकी बेहतरीन पढ़ाई का संकल्प श्री हरि रुक्मिनेश सेवा समिति, बमुराहा ट्रस्ट ने लिया है। उन्होंने बताया कि हमने पहली बार महाराष्ट्र ड्रीम अचीवर्स अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन 15 अप्रैल, 2022 को किया था, जिसमें विभिन्न ड्रीम अचीवर्स को सम्मानित किये जाने के अलावा मशहूर समाजसेवी संगठन *कन्यादान परिवार* को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया था। इस बार के समारोह को और अधिक बेहतर एवं सुरुचिपूर्ण बनाने के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
        

Post a Comment

0 Comments