हर्षोल्लास से मनाया गया प्रख्यात समाजसेवक गंगेश्वरलाल अ. श्रीवास्तव (संजु) का जन्मदिन समारोह

 

नालासोपारा (संवाददाता) : शक्ति जनहित मंच के संस्थापक/अध्यक्ष, भाजपा वसई विरार जिला के उपाध्यक्ष और उत्तर भारतीय मोर्चा वसई विरार जिला के प्रभारी गंगेश्वरलाल अ. श्रीवास्तव (संजु) का जन्मदिन १८ जनवरी 2024 को बड़े धूम धाम से मनाया गया। जन्मदिन समारोह की शुरुआत 17 जनवरी 2024 की रात से ही संतोष भुवन स्थित बावशेत पाड़ा से शुरू हो चुकी थी और पूरे नालासोपारा पूर्व में जश्न का माहौल बना हुआ था।
           दोपहर में गोरेगांव स्थित एशिया की सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन "फिल्म स्टुडियोस सेटिंग एंड अलाईड मज़दूर यूनियन" के कार्यालय और मुंबई फिल्म फेडरेशन में उपस्थित सभी एसोसिएशन के पदाधिकारी, कई सारे मेंबरों और स्टाफ की उपस्थिति में केक काटा गया और उन्हे शुभकामनाएं दी गई।
               कार्यक्रम में अनेक जगह केक काटने के साथ-साथ शिवचर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रमुखतः संतोष भुवन स्थितः शर्मा वाड़ी और बावशेत पाड़ा में शक्ति जनहित महिला मंडल की अध्यक्षा हेमा सिंह के नेतृत्व में शिवचर्चा और जलपान का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलायें उपस्थित रहीं। संध्या को 07:30 बजे से भाजपा वसई विरार जिला के तथा अन्य विविध संस्थाओं और खासकर के युवा पीढ़ी के पदाधिकारीयों ने संतोष भुवन भाजपा जनसंपर्क के प्रमुख कार्यालय में संजु भाई को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
               सायं ८.३० बजे से गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव के निवास स्थान पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमे भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना, बहुजन विकास आघाडी के वरिष्ठ, लोकप्रिय एवं युवा पदाधिकारी तथा कई वरिष्ठ लोकप्रिय समाजसेवक और कई युवा मित्र मंडल और क्षेत्र की प्रख्यात संस्थाओ के पदाधिकारी, कई पत्रकार बंधु और शक्ति जनहित महिला मंडल सहित शक्ति जनहित मंच के कई कार्यकर्ता,संतोष भुवन के समस्त रहिवासियों के साथ- साथ सैकड़ों की तादाद में कई लोग जन्मदिन की बधाइयाँ, शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments