समाजसेवी रामचन्द्र पाण्डेय ने 150 गरीबों को कंबल का किया वितरण


प्रयागराज। सरायममरेज क्षेत्र के जलालपुर में सोमवार को समाजसेवी रामचन्द्र पाण्डेय के आवास पर अखंड रामायण और रूद्राभिषेक के समापन पर गरीबों को कंबल का वितरण भी किया गया। तथा आये हुए अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया। कंबल वितरण कार्यक्रम में भदोही लोकसभा के सांसद रमेश चंद बिन्द ने भी गरीबों को कंबल वितरण का शुभारंभ किया। जलालपुर में आयोजित अखंड रामायण में भदोही जनपद के ज्ञानपुर से विधायक विपुल दूबे भी शामिल हुए। समाजसेवी रामचन्द्र पाण्डेय ने कहा कि सामाजिक कार्य अधिकतर महाराष्ट्र के कल्याण में करता हूं। भगवान की कृपा से यह सब संभव है। लोगों का सहयोग और गरीबों की मदद करना बड़े सौभाग्य की बात है। कहा कि लोगों को भी अपने हिसाब से लोगों का मदद करना चाहिए। कहा कि महाराष्ट्र में भी बीते कई वर्षो से रामकथा का आयोजन, होली मिलन समारोह, कजरी महोत्सव, वृद्धाश्रम में सहयोग, समाजसेवा करने का सौभाग्य मिला और जब गृह जनपद प्रयागराज में आता हूं तो भी प्रयास करता हूं कि लोगों का यथासंभव मदद कर सकता हूं। रामचन्द्र पाण्डेय ने कहा कि जब वह 75वर्ष के हुए जन्मदिन पर गरीबों को कंबल का वितरण किया। समाज में सेवा, सहयोग अपने योग्यता और क्षमता के हिसाब से करना चाहिए। इस मौके पर समाजसेवी रामचन्द्र पाण्डेय, उत्तर भारतीय मोर्चा मोहने टिटवाला के भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह उर्फ बाबा, देवेन्द्र दूबे, घनश्याम पाण्डेय, अभयराज मिश्र, दीनानाथ पाण्डेय, सर्वेश दूबे, अनूप दूबे समेत तमाम क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments