हल्दी कुमकुम के साथ नमो चषक का हुआ आयोजन

ठाणे । कलवा (पूर्व) स्थित ज्ञानगंगा विद्यालय प्रांगण में महिलाओं का हौसला आफजाई करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा नमो चषक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।नमो चषक विधानसभा मुंब्रा कलवा द्वारा आयोजित संगीत कुर्सी महिलाओं के लिए ज्ञानगंगा विद्यालय आतकोनेश्वर नगर में रखा गया जहां महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।उक्त प्रतियोगिता में लकी ड्रॉ इनामी कूपन,हल्दी कुमकुम एवं तिल-गुड़ का कार्यक्रम हुआ। जिसमें महिलाओं ने नाच गाने के साथ खेल का खुब आनंद उठाया और भारतीय जनता पार्टी ठाणे शहर जिला अध्यक्ष संजय वागुले,ठाणे जिला सरचिटणीस मनोहर सुगदरे के हाथों इनामी घोषित राशि,सम्मान चिन्ह एवं गिफ्ट देकर महिलाओं को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी व कलवा मंडल अध्यक्ष सुदर्शन सालवी अपने पदाधिकारी कार्यकर्ता विवेक शंखपाल,अरविन्द कलवार,ओम प्रकाश जैसवाल,कृष्ण कुमार यादव,कन्हैयालाल विश्वकर्मा, केशव शर्मा,रोहित कलवार,सुधांशु पाण्डेय,नागेश रेनकुटला आदि के साथ उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments