सुपिडो कप 2024 में मेडल जीतकर विद्यार्थियों ने रोशन किया नाम

ब्लैक बेल्ट नयन और प्रशिक्षक यश रेवडेकर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

मीरा रोड। सुपिडो मार्शल आर्ट एकेडमी (इंडिया) की ओर से हाल ही में मीरा रोड के शांतिनगर स्थित स्वामीनारायण मंदिर मंदिर प्रांगण में ऑल इंडिया ओपेन कराटे चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग स्कूलों के 600 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सुपिडो कप 2024 का अायोजन ब्लैक बेल्ट नयन की ओर से किया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रशिक्षक यश रेवडेकर से प्रशिक्षण ले रहे 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिनमें से 25 विद्यार्थी यू.एस. ओस्तवाल इंग्लिश एकेडमी और 17 एलिजाबेथ स्कूल नालासोपारा के थे। इन 50 विद्यार्थियों में काता में 22 ने स्वर्ण, 18 ने रजत और 10 ने कांस्य पदक जीते और कुमिते में 20 ने स्वर्ण, 21 ने रजत और 9 विद्यार्थियों ने कांस्य पदक हासिल किया। ब्लैक बेल्ट नयन और प्रशिक्षक यश रेवडेकर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में खेल का विशेष महत्व है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास में पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक है। इस तरह के आयोजन हमें जीवन में अनुशासन, धैर्य और विपरीत परिस्थितियों में चुनौतियों से सामना करने का हुनर सिखाते हैं। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेल के बारे में बताया जाना चाहिए। बच्चों को उनके अभिरुचि के अनुसार खेल का अभ्यास करना चाहिए

Post a Comment

0 Comments