उल्हासनगर। मां झीनका फाउंडेशन, सामाजिक एवम सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित संस्था का चौथा स्थापना दिवस कल श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर फक्कड़ मंडली, उल्हासनगर 2, जिला थाने, महाराष्ट्र में मनाया गया। इस उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या, महाआरती तथा महाप्रसाद का विशेष कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले लोगों में प्रमुख अतिथि के रूप में बीजेपी उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव चिराग गुप्ता ,महाराष्ट्र प्रदेश संत समाज से साधक सुबोधानंद महाराज प्रमुख मार्गदर्शक नरेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश झा, कृष्णचंद योगेश अग्रहरि, सूर्यकांत त्रिपाठी, तथा कल्याण से रमाकांत तिवारी क्षितिज, आईडियल कालेज के प्रमुख विजय उपाध्याय, उत्तरविकास सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रवि गुप्ता एवम टीम,मां शारदा मानस सेवा संस्था के अध्यक्ष अनिल जायसवाल, टिटवाला से आलोक पाण्डेय, कविता पाण्डेय,अनिल तिवारी, मुम्बई से लोकगायक राजेश दुबे, मानस गायक ललित मिश्रा एवम टीम, लोकगायक प्रकाश राणा,राज शुक्ला, स्थानीय लोगों में भाजपा वरिष्ठ नेता चंद्रकांत मिश्रा,ऋषिकेश मिश्रा, फूलचंद यादव,सुजीत उपाध्याय,रोशन झा,सुजीत मिश्रा,चंद्रशेखर यादव,रमाकांत शुक्ला,प्रमोद सोनी,रुद्रमणि पाण्डेय, पत्रकार सुरेश चौहान, डॉ एस बी सिंह, त्रिभुवन सिंह, कमलेश तिवारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता संतोष पाण्डेय, शिवसेना नेता बिपिन सिंह,अनुपम पाण्डेय, ओमप्रकाश पाठक आदि का समावेश रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य राहुल पाठक, डॉ संजय कन्हैयालाल गुप्ता,संस्थापक अध्यक्ष दिनेश हरिलाल अग्रहरि,वरिष्ठ उपाध्यक्ष,जयनाथ शुक्ला, महेश यादव,जितेंद्र सिंह,महासचिव जयप्रकाश तिवारी,सचिव जीतेश अग्रहरि, सभासद,राधेश्याम यादव, विनोद सोनी, सुरेश चन्द्र मुन्ना पाण्डेय,अरुण शुक्ला,अंजनी राम लखन मिश्रा,डॉ सुशील सिंह,संतोष गुप्ता, ललित नारायण सिंह,सुरेंद्र सिंह,महिला अध्यक्ष पूनम यादव,मंजू जयनाथ शुक्ला, सुनीता दिनेश अग्रहरि, मंजू जितेन्द्र सिंह,रीना सतेंद्र सिंह,युवा अध्यक्ष ललित अग्रहरि,आनंद गुप्ता, अनिकेत यादव,कृष्ण सिंह,उत्तम यादव,ऋतिक शर्मा अतुल यादव रोहन शेवाले,नितिन मिश्रा ,अंकित यादव, सिद्धार्थ कांबले आदि ने कड़ी मेहनत की। सभी अतिथियों का आभार संस्था के अध्यक्ष दिनेश हरिलाल अग्रहरि ने प्रकट किया।
0 Comments