नई दिल्ली। लेखिका प्रो. (डॉ.) सरोज व्यास, वर्तमान में फेयरफील्ड तकनीकी एवं प्रबंधन संस्थान, नई दिल्ली , निदेशक के पद पर कार्यरत है | प्रो. व्यास शिक्षाविद होने के साथ-साथ लेखन (कविता/कहानी/समसामयिक विषयों पर लेख), अनुसंधान और समाज सेवा में रुचि रखती है | आपको राष्ट्रीय महिला गौरव सम्मान एवं संस्कृत संस्कृति संवर्द्धन संस्थान द्वारा संस्कृत विदुषी सम्मान, जयपुर राजस्थान द्वारा दिया गया | आपके अंतर्गत शिक्षा और समाज शास्त्र में अनेक विद्यार्थी शोध कर रहे है | पिछले 20 वर्ष से आप राष्ट्रीय इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन क्षेत्र की प्रभारी के दायित्व का निर्वहन भी कर रही है |
0 Comments