मेघाश्रेय संस्था की संस्थापिका सीमा सिंह द्वारा धूमधाम से मनाया गया आशीष शेलार का जन्मदिन

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के मुंबई अध्यक्ष विधायक एडवोकेट आशीष शेलार का 3 अक्टूबर को जन्मदिन है। जन्मदिन पर उनकी व्यस्तता को देखते हुए महानगर की प्रमुख सामाजिक संस्था मेघाश्रेय द्वारा आज बांद्रा पश्चिम स्थित ताजलैंड सन में धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया गया। मेघाश्रेय की अध्यक्ष सीमा सिंह द्वारा आशीष शेलार की उपस्थिति में झोपड़पट्टी में रहने वाले संस्था से जुड़े बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं के साथ जन्मदिन का केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। बच्चे अत्यंत खुश दिखाई दिए। एड. अशीष शेलार की उपस्थिति में संस्था द्वारा 100 युवाओं को साइकिल, दर्जनो विकलांग लोगों को अत्याधुनिक व्हील चेयर, जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन, साड़ी तथा कंबल भी वितरण किया गया। बच्चों को भी ड्रेस मटेरियल का वितरण किया गया। संस्था से जुड़े बच्चों ने बड़े ही अनोखे अंदाज में आशीष शेलार का मास्क लगाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बोलते हुए आशीष शेलार ने कहा कि सीमा सिंह उनकी सगी बहन की तरह हैं। उनका हमारे प्रति हमेशा स्नेह और प्रेम रहा है। यही कारण है कि वह हमेशा सीमा सिंह और उनकी संस्था के साथ खड़े रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सीमा सिंह ने संस्था की तरफ से उपस्थित समस्त लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

Post a Comment

0 Comments