नव कुंभ मंच की महिला इकाई ने किया सराहनीय कार्य

 

देवरिया। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान की महिला इकाई देवरिया उत्तर प्रदेश ने सराहनीय कार्य करते हुए संस्था की गरिमा बढ़ाई है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि देवरिया शाखा की समाज सेवा टीम की सक्रिय पदाधिकारी अर्शिया रहमान के नेतृत्व में एक निर्धन महिला को उसके पति की आंख के ऑपरेशन हेतु 3500 हजार रुपए सहायता के रूप में प्रदान किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने अर्शिया रहमान के उत्कृष्ट‌ सामाजिक कार्य हेतु अभिनंदन किया।

Post a Comment

0 Comments