दुनिया का सबसे लंबा पुलिसिया ...


पंजाब पुलिस में हैं 41 साल के जगदीप सिंह। बन्दे का कद है 7 फुट 6 इंच। यह रेसलर ग्रेट खली से भी पांच इंच ज्यादा लंबे हैं। खली की लंबाई 7 फीट 1 इंच है। जगदीप सिंह पिछले 22 वर्षों से पंजाब आर्म्ड पुलिस में बतौर हेड कॉन्स्टेबल ड्यूटी कर रहे हैं। पुलिस के अलावा वो फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी मशहूर हैं। फिल्म 'रंग दे बसंती', 'हेराफेरी', 'तीन थे भाई' और 'वेलकम न्यूयॉर्क' में काम कर चुके हैं।
जगदीप से पहले दुनिया के सबसे लंबे पुलिस वाले का रिकॉर्ड एक और भारतीय शख्स राजेश कुमार के नाम था। हरियाणा के रहने वाले राजेश की लंबाई 7 फीट 4 इंच है और उन्होंने दशकों तक हरियाणा पुलिस में काम किया है।

Post a Comment

0 Comments