वसई। हिंदुत्व और सनातन धर्म के प्रचार और प्रसार को लेकर 29 वर्षो से अनवरत समर्पित संस्था राघवेंद्र सेवा मंच द्वारा 23 मार्च 2025 को नालासोपारा पूर्व के अंबाबाड़ी स्थित डिवाइन हाई स्कूल में आयोजित 26 वें वार्षिक महोत्सव में 6 विभूतियों को राघवेंद्र धर्म शिरोमणि सम्मान से विभूषित किया जाएगा। सम्मान पाने वाले लोगों में वसई विरार महानगरपालिका के पूर्व उपमहापौर तथा हमेशा हिंदुत्व की आवाज उठानेवाले उमेश नाईक, शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा सनातन धर्म रक्षक कहे जाने वाले गुलाबचंद दुबे, प्रखर पत्रकार और यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी, हिंदी भाषी जनता परिषद के अध्यक्ष विश्वनाथ दुबे, श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष तथा भाजपा नेता आचार्य पवन त्रिपाठी और शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन के मुंबई प्रमुख जयप्रकाश सिंह का समावेश है। संस्था द्वारा सुबह 10 बजे से सुंदरकांड पाठ दोपहर 2 बजे महा आरती शाम 5:30 बजे से भजन संध्या 7:30 बजे से अतिथि सत्कार तथा 9 बजे से महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। समारोह की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा पूर्व सांसद रमेश दुबे, वसई विधानसभा की विधायक स्नेहा नवीन दुबे, नालासोपारा विधानसभा के विधायक राजन नाईक, प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व विधायक क्षितिज हितेंद्र ठाकुर, उत्तर भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता डॉ योगेश दुबे, भारतीय सदविचार मंच के संस्थापक डॉ राधेश्याम तिवारी,वसई विरार शहर महानगरपालिका के पूर्व महापौर रूपेश जाधव,आशिर्वचन के रूप मे श्री श्री 1008 श्री ब्रह्मऋषि श्री महंत काशीदास महात्यागी जी महराज उपस्थित रहेंगे
विशेष अतिथि मे सहायक पुलिस आयुक्त- तुलिंज विभाग के उमेश माने पाटिल,वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक-थाना तुलिंज विजय जाधव, सम्पादक-नवभारत ब्रजमोहन पाण्डेय, अध्यक्ष-उत्तर भारतीय संघ युवा मोर्चा संजय सिंह, शिवसेना नेता व वरिष्ठ समाजसेवी नवीन दुबे, पूर्व जिला प्रमुख- शिवसेना उभाठा शिरीष चह्वाण, अधिवक्ता व अध्यक्ष-हिन्दी भाषी संघ राम कृपाल उपाध्याय,पूर्व सभापति-वसई विरार शहर मनपा भरत मकवाना,पूर्व सभापति-वसई विरार शहर मनपा नीलेश देशमुख,पूर्व सभापति-वसई विरार शहर मनपा श्रीमती सरिता प्रमोद दुबे,जनरल सेक्रेट्री-फिल्म स्टूडियो अलाइड मजदूर यूनियन गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव,राष्ट्रीय अध्यक्ष-ब्राह्मण सेना मनीष जोशी, कार्यकारी सम्पादक-हमारा महानगर राघवेन्द्र द्विवेदी,आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, प्रदेश महासचिव-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पारसनाथ तिवारी, लोकसभा संघठक पालघर शिवसेना उभाठा) पंकज देशमुख उपस्थित रहेंगे।
सम्मानित अतिथियों मे भाजपा नेता जे पी सिंह, अरविन्द सिंह (दारा),भवन निर्माता आशीष मिश्रा, पूर्व नगरसेवक वैभव पाटिल, पूर्व नगरसेवक पंकज पाटिल, पूर्व नगरसेवक सचिन देसाई, भाजपा जिला सचिव अमित दुबे, राष्ट्रीय संघटक- शिवसेना अशोक तिवारी, सहायक पुलिस निरीक्षक-नालासोपारा दत्तात्रय पाटिल,नरेंद्र पाठक, सभाजीत मिश्रा ,अध्यक्ष-भारतीय सदविचार मंच डॉ शिव श्याम तिवारी, के डी शर्मा, मनीष दुबे, प्रभात सिंह (बबलू),नितिन जोशी, सुरेंद्र द्विवेदी उपस्थित रहेंगे।
भजन प्रस्तुति मे सुप्रसिद्ध लोकप्रिय गायक राकेश तिवारी (बबलू),लोकप्रिय गायिका ममता उपाध्याय, लोकप्रिय गायक राम अनुज पाठक, लोकप्रिय गायक सुनील तिवारी अपनी अपनी सुमधुर सुरीली आवाज से लोगों को मंत्र मुग्ध करेंगे। वहीं राघवेंद्र सेवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने सभी सनातन प्रेमियों से अपील की है कि इस एतिहासिक कार्यक्रम मे ज्यादा से ज्यादा लोग पहुच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए और प्रसाद ग्रहण करे।
0 Comments