विरार : हर सफल व्यक्ति की उन्नति में किसी न किसी नारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में विरार पूर्व मनवेल पाड़ा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दिन रविवार को जिलेभर में दिनभर विभिन्न कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में एशिता ड्रीम विंग्स फाउंडेशन संस्थापक अध्यक्ष मीनू यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है। उन्होंने कहा कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। एक स्त्री व दूसरा पुरुष यह दोनों पंख समान होंगे तभी समाज, देश व राष्ट्र का विकास होगा। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं।
यह फाउंडेशन ने हमेशा असहाय, जरूरतमंद और गरीबों को भोजन, राशन, मास्क, दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए शहर के सामाजिक संगठन, युवा संगठन और सोशल वर्कर सामने आने लगे हैं।
ऐसे में मुख्य सचिव सत्येंद्र यादव ने कहा कि संस्कारों की जन्मदात्री नारी शक्ति ही है। और हमने महिला दिन पर केक काटकर दिवस और विविध कार्यक्रम में महिलाओ को पर्स वितरण, नाश्ता चाय, चॉकलेट वितरण तमाम घरेलु महिलाओ को तुलसी पौधे सम्मान देकर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया गया। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन टीम अक्षरा धुरी, उपाध्यक्ष सुषमा चव्हाण, सुजाता घोरात, श्रुति, प्रोफेसर गिरीश बागले, कमलेश मिश्रा, बसंत तिवारी आदि गणमान्य उपस्थित थे।
0 Comments