मुंबई। भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा तरुण कला संगम के संस्थापक अध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने अपना जन्मदिन (22 मार्च) अपने परिवार और पत्रकारों के बीच मनाया। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित ललन तिवारी,महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडे, उत्तर भारतीय मोर्चा के मीरा भायंदर अध्यक्ष सुरेश सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने फोन द्वारा उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। राजकुमार सिंह, विजय सिंह कौशिक, दिनेश सिंह समेत अनेक पत्रकारों ने केक खिलाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री सिंह ,सुपुत्र दीपक सिंह उपस्थित रहे।
0 Comments