वरिष्ठ समाजसेवी देवनारायण सिंह का निधन

मुंबई। उत्तर भारतीय विश्व महासंघ के मार्गदर्शक तथा उद्योगपति शिवनारायण सिंह के बड़े भाई समाजसेवी देवनारायण सिंह का आज 82 वर्ष की उम्र में रिजवी पार्क, सांताक्रूज़ पश्चिम स्थित आवास पर निधन हो गया। वे अत्यंत दयालु ,धार्मिक तथा मृदुभाषी इंसान रहे। उनके निधन पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह, कांग्रेसी नेता रामबक्स सिंह, भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, भाजपा नेता अखिलेश सिंह, शिक्षक नेता नरेंद्र बहादुर सिंह, कृपा शंकर पांडे, अनिल, अरविंद ,निर्भय सिंह, सुनील, विपिन, योगेश सिंह समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

Post a Comment

0 Comments