लखनऊ। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में हो रहे सर्वांगीण विकास तथा अपराध मुक्त प्रदेश की दिशा में उठाए जा रहे प्रभावशाली कदमों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बाबू आरएन सिंह के नाम पर चल रहे मुफ्त डायलिसिस सेंटर की जानकारी लेने के साथ-साथ मुंबई में उत्तर भारतीय समाज के विकास पर भी चर्चा की। साथ ही उन्होंने उत्तर भारतीय संघ द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए संतोष सिंह को शुभकामनाएं दी।
0 Comments