बृजेश पाठक उत्तर प्रदेश के विकास के प्रति समर्पित उप मुख्यमंत्री: कृपाशंकर

 

मुंबई। उत्तर प्रदेश सरकार में 7वें उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक का आज जन्मदिन है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश तेजी के साथ विकास के पथ पर अग्रसित है। प्रदेश के विकास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साथ उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए वे लगातार समर्पित प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1990 में प्रतिष्ठित लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रहे बृजेश पाठक अपनी जनसेवा भावना के चलते प्रदेश की जनता के बीच बेहद लोकप्रिय है। ईश्वर उन्हें हमेशा स्वस्थ और खुशहाल बनाए रखे।

Post a Comment

0 Comments