श्री अशोक सिंघल रूग्ण सेवा सदन द्वारा स्वतंत्रता दिवस का गौरवपूर्ण आयोजन



मुंबई। श्री अशोक सिंघल रूग्ण सेवा सदन द्वारा सायन हनुमान टेकड़ी, कोलीवाडा परिसर में देश की आजादी का 79वीं वर्षगांठ महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में कैंसर से पीड़ित बच्चों को अधिक सहायता प्रदान करने की योजना बनाई गई। इस अवसर पर श्री जैन धार्मिक शिक्षा संघ उपाध्यक्ष संजय शाह, ट्रस्टी अशोक नरसिंह चरला और
महिला विभाग की उपाध्यक्ष अल्पा संजय शाह के हाथों ध्वजारोहण हुआ तथा राष्ट्रध्वज को वंदन किया गया। जिससे पूरे वातावरण में देशभक्ति का माहौल छा गया। इस मौके पर श्री जैन धार्मिक शिक्षा संघ की ओर से बच्चों को टिफिन, बैग और खिलौनों का वितरण किया गया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। अपने संबोधन में संजय शाह ने कहा, कि आज का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है। आज से 78 वर्ष पहले, इसी दिन हमारा देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। यह केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे गौरव, सम्मान और स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा, कि हम एक स्वतंत्र देश के नागरिक हैं। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी याद रखना चाहिए। स्वच्छ भारत, शिक्षित समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए उन्होंने कहा, कि हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत ‘विविधता में एकता’ है। यहां विभिन्न धर्म, भाषाएं और संस्कृतियों के लोग एक साथ रहते हैं। हमें इस एकता को बनाए रखते हुए ऐसा भारत बनाना है, जिस पर आने वाली पीढ़ी गर्व करे। अंत में उन्होंने सभी से शपथ लेने का आह्वान किया कि 'आइए, हम सब मिलकर अपने देश की आज़ादी और गरिमा की रक्षा करें और इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।' इस अवसर पर पृथ्वीराज,अशोक सिंघल रूग्ण सेवा सदन के कमेटी मेंबर पृथ्वीराज उपस्थिति थे। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के कार्य समिति के ट्रस्टी को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments