मैहर। श्री रामचरित मानस प्रचार सेवा मंडल, अंबरनाथ पश्चिम एवं जय महाकाल मानस मंडल, नवी मुंबई वाशी के तत्वावधान में मां शारदा धाम, मैहर में मैहर महोत्सव 2025 आयोजित किया, जिसमें श्री दुर्गासप्तशती पाठ महिला मंडल द्वारा भजन प्रातः अखंड रामायण पाठ मां शारदा भवानी के श्री चरणों में पान सुपारी ध्वजा नारियल श्रींगार का पूरा सामान गाजा बाजा के साथ अर्पण कन्या पूजन हवन भंडारा किया गया। तत्पश्चात सारी रात माता का जगराता हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ संस्था के अध्यक्ष सूर्यकान्त त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा, सुबेदार सिंह, ठाकुर प्रसाद मिश्रा, देवेंद्र दुबे, विनय तिवारी, संतोष त्रिपाठी, अनिल तिवारी, प्रदिप शुक्ला आदि ने उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अथक परिश्रम किया। मुंबई, नवी मुंबई,नालासोपारा, अंबरनाथ, उल्हासनगर से आए 400 से अधिक भक्त शामिल हुए। दिनेश हरिलाल अग्रहरि के हांथो मां शारदा रत्न सम्मान राकेश तिवारी बबलू, सुशील कनौजिया, भगवान सिंह परदेशी, प्रदीप शुक्ला, विनय तिवारी को दिया गया। संस्थापक सूर्यकान्त त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
0 Comments