मुंबई। मुंबई की यात्रा पर आए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के युवा अधिवक्ता दुर्गेश यादव का बोरीवली पूर्व स्थित समरस फाउंडेशन कार्यालय में सम्मान किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह तथा उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव ने अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा भी उपस्थित रहे। जौनपुर जनपद के मुंगरा बादशाहपुर निवासी एडवोकेट दुर्गेश यादव ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए सम्मान के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 Comments