मुंबई । महापालिका के सायन अस्पताल के प्रशीतन विभाग में कार्यरत और मुंबई के चूनाभट्टी डिवीजन में रहने वाले विक्रमवीर (साइकिल प्रतियोगी) प्रवीण पाटिल (47) और उनकी बहादुर बेटी कुमारी सानवी प्रवीण पाटिल (12) ने मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया से कश्मीर और वापस कश्मीर से गेटवे ऑफ इंडिया तक 4200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा 25 दिनों में पूरी करके इतिहास रच दिया। इससे पहले उक्त पिता-पुत्री ने मुंबई से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा भी पूरी कर चुके हैं।यह इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। ऐसे कई रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हैं।रिकॉर्ड तोड़ने वाले पिता और बेटी को 07 नवंबर 2025 को गेट ऑफ इंडिया पर सुभाष मारुति अंकुश और सुबोध तांबे द्वारा सम्मानित किया गया।म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई के सक्रिय कार्यकर्ता,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, सुभाष मारुति अंकुश सहित यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने पिता पुत्री को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।
0 Comments