ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग वृद्धा आश्रम को भेंट की गई खाद्य सामग्री

 

मुंबई। ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा आज गोवंडी स्थित दिव्यांग वृद्धा आश्रम में उनके खाने-पीने की सामग्री भेंट की गई। इस बारे में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा ने बताया कि इस आश्रम को न कोई सरकारी मदद मिलती है और न ही कोई मदद करता है। इसी कड़ी में आश्रम के लोगों ने हमसे संपर्क किया और बताया कि उस आश्रम में करीब 20 बेघर दिव्यांग वृद्ध लोग रहते है जिनकी जरूरत आश्रम पूरी नहीं कर पा रहा है l उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन हर तरह से लोगों की मदद करने के लिए तैयार है l ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन हर जरूरत मंद की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है l और ये कार्य संगठन के लोगों द्वारा किया गया भरोसा का नतीजा है कि संगठन हर जरूरत मंद लोगों की मदद कर पाती है l संगठन का उद्देश्य हर जरूरत मंद की मदद करना और उसे यथा शक्ति सहयोग करना है l दिव्यांग वृद्धा आश्रम में आज खाद्य सामग्री भेंट करने साथ पहुंचे राजन मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष, नरेंद्र उपाध्याय राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, नीतीश उपाध्याय राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ,नीलेश पांडेय, जयप्रकाश झा, सतेंद्र उपाध्याय आदि की उपस्थिति रही l

Post a Comment

0 Comments