मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा संचालित सांताक्रुज पूर्व हिंदी शाला के वरिष्ठ शिक्षक रामचंद्र मुन्नू यादव का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह कल शाला सभागृह में मनाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में पूर्व शिक्षा अधीक्षक रामचंद्र आर पांडे विशिष्ट अतिथि उप शिक्षणाधिकारी छाया साल्वे, मुख्य अतिथि चंद्रकांत भंडारे प्रशासकीय अधिकारी एच पश्चिम और कंचन गोसावी प्रशासकीय अधिकारी एच पूर्व, अतिथि के रूप में शिक्षा निरीक्षक सुरेश भोसले, रेशमा जेधीया, सुनीता बालशंकर, अशोक जैसवार, इमरान खान , सूर्य लाल यादव उपस्थित रहे। नरेंद्र बहादुर सिंह, वैद्यनाथ द्विवेदी, विनोद कुमार सिंह, अवध नारायण यादव, धर्मराज यादव, माता प्रसाद यादव, और डॉ नागेश पांडेय ने अपने मानोगत व्यक्त किये । इस कार्य क्रम में शाला के शिक्षिका अंजू चौबे, शारदा कादलगांवकर, ऋतुजा कस्बे, बृजेश कुमार यादव, राजकुमार सिंह, दीपिका सोरते, गुड़िया यादव, नीतू सिंह, मनीषा का विशेष सहयोग रहा। श्री यादव को शुभ कामना देने के लिए मुख्या. स्नेहा लगवे, इंदु देवी, आशा जसवाल, कमलेश सिंह, समरनाथ यादव, तनवीर खान, अजमल शाह, ओमकार भार्गव, मनोज, हर्षा चौगुले आदि एच पूर्व और पश्चिम के शिक्षिक, शिक्षिका, सेवा निवृत्त शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सोमनाथ थोरात स्वागत गीत संगीत शिक्षिक अरुणा चौधरी ने किया। सभी मान्यवरों का आभार शाला और विभाग के सम्मानित मुख्या डॉ नागेश एम पांडेय ने किया।
0 Comments