जेपी वसंत विला प्रोजेक्ट का दहिसर पूर्व में शुभारंभ


मुंबई। हेमंत शर्मा ग्रुप के आवासीय प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ दहिसर पूर्व में हुआ। यह प्रोजेक्ट दहिसर पूर्व के विद्या मंदीर रोड पर स्थित है। इस परियोजना के प्रमोटर हेमंत शर्मा ने अपने पेशे की शुरुआत आर्किटेक्ट के रूप में की थी। महानगर की कई आवासीय परियोजनाओं में उन्हें आर्किटेक्ट के रूप में काम करने का लंबा अनुभव है। मुंबई महानगरपालिका में एक कुशल एवं जानकार आर्किटेक्ट के रूप में उन्होंने ख्याति अर्जित की है।ऐसा कई बार देखा गया है कि कोई बिल्डिंग जो 10-12 सालों से किसी तकनीकी कारणों से नहीं बन पा रही थी। वह भी उन्होंने कुशलतापूर्वक अपने हाथ में लेकर पूरी की है। उन्होंने डीसीपीआर 2034 का बारीकी से अध्ययन किया है। कार्यक्रम में रियल एस्टेट इंडस्ट्रीज से संबंधित शहर के कई प्रमुख व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जेपी वसंत विला, इस प्रोजेक्ट में भी शुरुआती दौर से कई दिक्कतें आने के बावजूद इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ होने से यहां के निवासियों ने अपनी खुशी जाहिर की। बिल्डर आदित्य दरेकर, सैंडी,भरत लालवानी एवं रियल एस्टेट इंडस्ट्रीज कई महत्वपूर्ण व्यक्ति शर्मा ग्रुप से जुड़े हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments