प्रतापगढ़। जनपद में हर्षोल्लास के साथ भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। राष्ट्रीय परशुराम सेना (भगवान परशुराम फाउंडेशन ) के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर इसमें भाग लिया।वक्ताओं द्वारा भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला गया ।
राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रतापगढ़ जिले के अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रतिनिधि डॉ जलज मणि दुबे के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दिशा निर्देशन में पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ विभिन्न अंचलों में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया ।
प्रतापगढ़ के पट्टी गधियावां गांव में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत पांडे व जिला उपाध्यक्ष सूरज पांडे व उनकी टीम द्वारा बैण्ड बाजा के साथ शिव धाम मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकल गई जो क्षेत्र के पुलिस बल के साथ दर्जनों गांव में भ्रमण किया ।
पट्टी तहसील के बनी तेरह मील में प्रदेश सचिव माधव मिश्र के मार्गदर्शन में डॉ जलज मणि दुबे के नेतृत्व में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव वैदिक मंत्र व विधि विधान से पूजा अर्चना हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मौके पर जिला सचिव शैलेंद्र शुक्ला व विनोद शुक्ला पट्टी तहसील अध्यक्ष सर्वेंद्र मिश्रा, केसरी प्रसाद मिश्रा, परमानंद मिश्रा, विनय कुमार पांडे, जितेंद्र लाल बहादुर आदि मौजूद रहे । रानीगंज क्षेत्र के जामताली बाजार में राष्ट्रीय परशुराम सेना के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे व जिला महामंत्री अमित शुक्ला के नेतृत्व में मनाया गया। इस मौके पर जिला सचिव दीपक तिवारी, जिला संगठन मंत्री चंद्रकांत मिश्रा, अनुराग शुक्ल, सम्मानित प्रेम ओझा आदि लोग मौजूद रहे। प्रतापगढ़ के शिवपुर गांव में जिला महामंत्री प्रहलाद तिवारी के नेतृत्व में भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें क्षेत्र के नवयुवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।
इसी तरह धनंजय दुबे प्रांतीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा हैसी चौराहे से हनुमान मंदिर मान्धाता तक निकली गई जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।इसी तरह गुरुदत्त मिश्रा प्रांतीय पदाधिकारी, राजीव तिवारी जिला उपाध्यक्ष, राजीव त्रिपाठी जिला सचिव द्वारा परशुराम भगवान की जयंती मनाई गई।
0 Comments