मुंबई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय सलाहकार परिषद पूरे भारत से 50 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है ।आज पहली बैठक का आयोजन नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में किया गया। राहुल गांधी की अध्यक्षता में आयोजित इस मीटिंग में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी, तारिक अनवर आदि के अलावा मुंबई कांग्रेस के अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक मे सिख ईसाई, बौद्ध , पारसी मुस्लीम समाज को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने तथा युवाओं को भी कांग्रेस पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की दिशा में चर्चा की गई। बैठक के दौरान एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी की अध्यक्षता में लीगल विंग सेल बनाया गया और तय किया गया कि देश में किसी भी युवा को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर यह सेल उनके लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगा तथा न्याय दिलाने का काम करेगा। इस अवसर पर मुंबई से उपस्थित प्रमुख लोगों में मुंबई अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष फरहान आज़मी, पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरूद्दीन, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खान, विधायक असलम शेख विधायक अमीन पटेल का समावेश रहा।
0 Comments